 |
Introduction to Munger बिहार राज्य के 38 जिलों में मुंगेर भी एक जिला हैं , जिसे City of Yoga एवं Twin City नाम से भी जाना जाता हैं । मुंगेर को अपना नाम चन्द्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में मुदगल ऋषि के नाम पर दिया गया । मुंगेर जिला पटना से लगभग 180 किमी पूरब और भागलपुर से 60 किमी पश्चिम में स्थित हैं ।मुंगेर के जमालपुर में एशिया के सबसे पुराना रेलवे स्टेशन हैं जो पुरे भारतवर्ष से अच्छी तरह जुड़ा हुआ हैं । यह मुंगेर डिवीज़न के अंतर्गत आता हैं । मुंगेर सड़क मार्ग द्वारा बिहार और झारखण्ड के कई शहरों जैसे पटना, रांची, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, जमशेदपुर, धनबाद, गया, बोकारो और दरभंगा के साथ NH-80, NH-333 और NH-333B आदि द्वारा जुड़ा हुआ है । यहाँ बन्दुक बनाने की फैक्ट्री भी हैं ।
|